Search

May 19, 2026 12:19 pm

तालझारी रेलवे स्टेशन में 5 घंटे के दरमियान एक महिला एवं एक पुरुष की ट्रेन से कटकर हुई मौत।

महिला मानसिक रूप से विक्षित थी,तो दूसरा नशे में धुत था।

संवाददाता तालझारी :-शुक्रवार को तालझारी रेलवे स्टेशन में पहली बार ऐसी घटना घटी की 5 घंटे के दरमियान 2 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, दरअसल पूर्व मालदा रेलवे डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज- बरहरवा मुख्य रेलखंड के करणपुरातो- तालझारी रेलवे स्टेशन के निकट डाउन रेल पटरी के पोल संख्या 203/3 के पास समय 2 बजे के लगभग दिन में मेमो रेक के चपेट में आने से मानसिक रूप से विक्षित 50 वर्षीय लगभग एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी वहीं दूसरी घटना संध्या के 7 बजे के लगभग तालझारी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के डाउन रेल ट्रैक के पोल संख्या -203/4 के पास इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय लगभग व्यक्ति की घटनास्थल पर है दर्दनाक मौत हो गई मृतक व्यक्ति ने चेक रंग की शर्ट एवं फुल पैंट, पैर में जूता पहन रखा था वही
शव क्षत-विक्षत स्थिति में रहने के कारण शव की पहचान भी नहीं हो सकी है वही घटना के तुरंत बाद तालझारी स्टेशन प्रबंधक ने इसकी सूचना मालदा कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही रात्रि में ही साहिबगंज के आरपीएफ एसआई सरोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज ले जाया गया। वही समाचार लिखने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

img 20230204 wa00376605272516182529881
img 20230204 wa00363184810651263602557

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!