इकबाल हुसैन
Also Read: कालाजार नियंत्रण की जमीनी जांच, केंद्रीय टीम ने IRS और सर्विलांस की गुणवत्ता को बताया संतोषजनक।
पाकुड़ अनुमंडल पदाधिकारी के निदेशानुसार महेशपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को एक दिवसीय फूड लाइसेंस एंड रजिस्ट्रेशन कैंप सह जागरूकता कैंप का आयोजन खाद्य सुरक्षा पदाधिकरी धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम के द्वारा किया गया। शिविर में करीब 40 की संख्या में खाद्य व्यवसायी भाग लिए।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम के द्वारा सभी खाद्य व्यवसायियों को निर्देश दिया गया कि अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखेंगे कोई भी मिलावट इत्यादि नहीं करेंगे, व्यवसाय अपना रजिस्ट्रेशन निबंधन निश्चित रूप से कराएंगे साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के विभिन्न नियम के बारे में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया। आज के जागरूकता कैम्प में खबर भेजे जाने तक कुल 40 खाद्य व्यवसायिक ने अपना निबंधन लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किये ।
Also Read: विनीत तिवारी हत्याकांड: ‘महाकाल’ पर बड़ीकारवाई, गाड़ियां जब्त… अब घर पर बुलडोजर की तैयारी







