Search

May 19, 2026 10:15 am

राजमहल पहाड़ मामले की सुनवाई फिर टली अब 27 फरवरी को होगी सुनवाई

अमित चौधरी जिला ब्यूरो चीफ

अरशद ने छोड़ा दिल्ली

कुछ हुए निराश तो कुछ ने ली राहत की सांस

साहिबगंज।जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर द्वारा झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के ऐतिहासिक राजमहल पहाड़ को बचाने व अवैध खनन क्रेशर पर कार्रवाई हेतु नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली प्रधान बेंच में दायर याचिका संख्या ओए -23/17 पर गुरुवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई.गुरुवार को एनजीटी प्रधान बेंच के चेयर पर्सन आदर्श कुमार गोयल की पीठ सूचीबद्ध मामले को सुनने के लिए बैठी.पीठ ने एक मामले को सुनने के बाद बाकी मामले के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित कर पीठ उठ गई. राजमहल पहाड़ मामले की सुनवाई पीठ ने 27 फरवरी को निर्धारित की है.इस मामले की सुनवाई लगातार तीन बार 10 जनवरी 31 जनवरी 2 फ़रवरी को टल चुकी है.मामले की सुनवाई टलने से अरशद दिल्ली से घर की ओर निकल गए.सुनवाई टलने से पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी पत्थर कारोबारी माफियाओं व राजनीतिक दल के लोगों ने एक तरफ जहां राहत की सांस ली तो दूसरी तरफ बुरी तरह से प्रदूषण का मार झेल रहे लोगों में मायूसी छा गई.सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व राज्य के अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में बनी कमेटी ने रिपोर्ट समर्पित नहीं की है.अब सबकी नज़रे 27 फ़रवरी पर टिक गई है.

img 20230206 wa00195011285329791825997
img 20230131 wa00359003723794994477560

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!