Search

March 20, 2026 6:56 pm

भारतीय निवेशकों की गाढ़ी कमाई खतरे में कांग्रेस करेगी जमीन पर आंदोलन

राजकुमार भगत

कांग्रेस हमेशा से पूंजीवाद के खिलाफ रही है

पाकुड़।सोमवार को जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में सिविल कोर्ट के निकट एसबीआई कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार एवं अदानी ग्रुप के विरोध में कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ।बताया गया कि केंद्र सरकार अपनी करीबी दोस्त दोस्तों एवं चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने से मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह के एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों में बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों एवं एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । बताया गया कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पी एस यू हमारे देश का गौरव है और भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं ।मोदी सरकार अपने अच्छे दोस्त की मदद करने इरादे से जबरदस्ती एलआईसी एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अदानी समूह में निवेश किया है ।एलआईसी ने अदानी समूह को में भारी निवेश किया है और पिछले कुछ दिनों से मैं एलआईसी ने उन 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों की 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है। भारतीय एसबीआई और भारतीय बैंकों ने अदानी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है। अदानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 8000 करोड़ बकाया है। कांग्रेस पार्टी क्रोनी कैपिट्लिज्म के खिलाफ रही है। एलआईसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वित्तीय संस्थानों में बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई खतरे में है ।इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। इन सब के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी जमीन पर आंदोलन करने का फैसला किया है ।मौके पर कमल कुमार आर्य प्रदेश सचिव सह पाकुड़ विधानसभा प्रभारी, प्रदेश सचिव सेमीनुल इस्लाम , प्रखंड अध्यक्ष मंशारूल हक , अनुप सिन्हा विश्वास ,मुख्तार हुसैन, निरंजन मिश्रा , देवू विश्वास , शाहीन परवेज, असद हुसैन, नलिन मिश्रा आदि अनेक लोग मौजूद थे।

img 20230206 wa00433474633450909703713

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर