Search

May 19, 2026 9:25 am

एसबीआई कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे कांग्रेसी नेता

तोफिक राज


एसबीआई कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे कांग्रेसी नेता

पाकुड़ : अडानी पर अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग के लगाये शेयर घोटाले के बड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सिविल कोर्ट के समीप एसबीआई कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि अडानी समूह पर धोखाधड़ी के बड़े आरोपों के बावजूद केन्द्र सरकार और उसकी तमाम एजेंसियां ख़ामोश बैठी हैं. कहा कि अडानी समूह पर अब तक के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाले का आरोप लगा है. कांग्रेस इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी से करने की मांग कर रही है.

उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट का विस्तार से निष्पक्ष जांच कराई जाए और अडानी समूह में एलआईसी एसबीआई एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के निवेश पर संसद में चर्चा की जाए. धरना में जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा, पप्पू गंगवानी, साइन परवेज़, प्रवक्ता मुख्तार अंसारी, शमीम अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बाइट- श्रीकुमार सरकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाकुड़।
बाइट-मंसरुल हक ,प्रखंड अध्यक्ष पाकुड़।
बाइट-कमल कुमार, विधानसभा अध्यक्ष पाकुड़।

img 20230206 223434063975206248597809271

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!