Search

May 19, 2026 7:28 am

भारी संख्या बल जुटाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बैठक का दौर जारी



राजकुमार भगत

हिरणपुर । केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी श्रीकुण्ड मैदान में 11 फरवरी को आगमन को लेकर हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर, बाबूपुर, बरमसिया, तोड़ाई, खजुरडांगा में लिट्टीपाड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रभारी समीनुल इस्लाम एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो.मनोबर आलम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी समीनुल इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन पाकुड़ विधानसभा के श्रीकुण्ड हाई स्कूल मैदान में 11 फरवरी को हो रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की धरती में पहली बार आ रहे है।
केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साह हैं।
कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे इसके लिए लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी सेमेनुल इस्लाम समीम बाबू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम जंतु सोरेन मुस्ताक मोमिन अबिद इस्लाम अमृत ठाकुर लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर एक-एक कार्यकर्ता को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

img 20230208 wa0042313637771822379345
img 20230208 wa00434092105842507307697

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!