रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के अधिन कार्य कर रहे स्वास्थ्य सहिया अपने 15 सूत्री मांग को लेकर अनिशितकालिन हड़ताल के 16 वे दिन बुधवार को अस्पताल परिसर में
स्वास्थ्य सहिया एकजुट होकर सहिया संघ के बैनरतले धरना प्रदर्शन किया । महेशपुर सहिया संघ के सचीव आरती हेम्बरम ने बताई कि 15 सूत्री मांग में से हमलोगों का मानदेय 18 हजार करने, राज्य कर्मी का दर्जा देने, ईपीऐफ पेंशन लाभ, समेत 15 मांगे पुरी नही होने तक हड़ताल जारी रहेगा । मौके पर सहिया
नशरीन खातून, ताजनीहार खातून सेनेली मुर्मू, अन्ना दास रीना देवी समेत कई दर्जनो सहिया उपस्थित थी






