हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित एटिक भवन पाकुड़िया में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को विभाग द्वारा संभावित योजनाओं झारखंड कृषि ऋण माफी योजना केसीसी बीज विनियम योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर किसान कम पानी में खेती कर अपना उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। किसानों को बजरा मकई आदि का खेती पर जोर देना चाहिए। मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुबरत कुमार दास सहायक तकनीकी प्रबंधक अनोल मरांडी कृषक मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए।







