Search

May 19, 2026 7:28 am

दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न



सतनाम सिंह

दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में दिन बुधवार को कक्षा नववीं और ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के अपने वरिष्ठ साथियों के लिए परंपरागत तरीके से विदाई समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बिभुदत्त मोहन्ति जी ने दीप प्रज्वलन करके किए ।फिर कक्षा 9वीं,10वीं,11वीं के साथ ही साथ 12वीं के बच्चों ने भी रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर कर्यक्रम में चार चाँद लगाया।
बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।
विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार जी ने बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं आपकी और आपके शिक्षकों की आज की मेहनत ही कल आपके विश्व का निर्धारण करेगा।

डी पी एस के प्रधानाचार्य बिभूदत्ता मोहन्ति जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें परीक्षा से जुड़ी जरूर जानकारी दी। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए और अपना आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

img 20230208 wa0067148184545557417847
img 20230208 wa00661270020187862587941
img 20230208 wa00658425399750130085421
img 20230208 wa00643447756117334807163

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!