Search

March 20, 2026 5:19 pm

पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले के एक वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

उधवा।राधानगर पुलिस ने एक कुख्यात मोस्टवांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने गुरुवार को बरहरवा में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 08.02.2023 को संध्या में थाना प्रभारी राधानगर पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली की राधानगर थाना अन्तर्गत प्राणपुर बाजार में राधानगर थाना कांड संख्या – 317/2019 दिनांक -31.07.2019, धारा-147/148/149/323/325/307 भादवि 27 आर्मस एक्ट एंव विस्फोटक अधिनियम 3/4 के प्राथमिक अभियुक्त हूमायुन शेख साकिम – प्राणपुर, थाना – राधानगर, जिला – साहेबगंज घुम रहा है।थाना प्रभारी राधानगर पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार के द्वारा सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे एक छापामारी टीम का गठीत किया गया। छापामारी दल प्राणपुर बाजार पहुँची तो पुलिस बल को आता देख एक व्यक्ति वहाँ से खिसकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के द्वारा रोका गया और उससे उनका नाम पुछने पर उसके द्वारा अपना नाम – हूमायुन शेख साकिम – प्राणपुर, थाना- राधानगर, जिला- साहेबगंज बताया गया जिसे पुलिस बल के सहायता से विधिवत गिरफ्तार किया गया।पकड़ाये गए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।अभियुक्त की अपराधिक इतिहास रहा है,जिसमें राधानगर थाना कांड संख्या 218/22, दिनांक – 20.10.22, धारा 147/149/186/307/323/341/342/353/504 भादवि एवं थाना कांड संख्या-254/22, दिनांक 11.12.22, धारा498(A)341/323/307/509/506/34 भादवि के तहत प्राथमिक अभियुक्त हैं। इसके अलावा वह तीन अन्य राज्यों के कई कांडों में वांछित अपराधी है। गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर