Search

March 20, 2026 5:19 pm

फाइलेरिया मुक्ति अभियान की हुई शुरुआत, लोगों को खिलाई जाएगी दवा

राजकुमार भगत

पाकुड। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिला में चलने वाले फाइलेरिया मुक्ति अभियान के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को शहर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन व स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त ने फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत दिए जाने वाली दवा का सेवन करते हुए कहा कि फाइलेरिया बीमारी को जिला से मुक्त करने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी लोगों को दवा का सेवन करना है । उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया मुख्यत मच्छर के काटने से होता है। अल्बेंडाजोल की गोली निश्चित ही इससे हम लोगों को मुक्ति दिलाएगी। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने भी उपस्थित बच्चों को कई अहम जानकारी दी। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेस कुमार यादव, रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ शांतनु, डॉ इकबाल अंसारी, डॉ अविनाश, शिक्षा विभाग की एपीओ जयेंद्र मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

img 20230210 wa00312487583286193577136
img 20230210 wa00298564440278562478147
img 20230210 wa00307850762725784437611

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर