इकबाल हुसैन
केंद्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी श्रीकुण्ड मैदान में 11 फरवरी को आगमन को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के पलियादहा, गोलपुर खक्सा, डोमनगढ़िया, सरसाबांध, ढेंकीडूबा, सहित अन्य गांव में झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ आर्नेष्ट हाॅसदा, युवा नेता दाऊद मरांडी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन पाकुड़ विधानसभा के श्रीकुण्ड हाई स्कूल मैदान में 11 फरवरी को हो रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की धरती में पहली बार आ रहे है।
केंद्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साह से पूरी तरह लबरेज हैं। ऐसे में उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी न रह जाए इसके लिए बड़े नेता से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे इसके लिए महेशपुर बिधानसभा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर एक-एक कार्यकर्ता को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
सभी पंचायत अध्यक्षों को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को गुमानी जाने को कहा गया। कार्यकर्ता काफी उत्साहित है केंद्रीय अध्यक्ष का भाषण सुनने के लिए। भीड़ जुटाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं मौके पर उपस्थित महेशपुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार भगत महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कलिमुद्दीन शेख पूर्व जिला परिषद सदस्य स्टीफन मरांडी पाकुरिया प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम मैनुद्दीन अंसारी कमालुद्दीन मियां आदि







