हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र परिसर में शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी अभय कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य दिपक साहा ने फाइलेरिया नाशक गोली खिला व खाकर फाईलेरिया उन्मुलन अभियान का शुभारंभ किया ।। चिकित्सा प्रभारी श्री यादव ने बताया कि पाकुडिया के 182 बूथों पर प्रखंड के विभिन्न गांव में फाईलेरिया नाशक दवा डी ई सी की खिलाई जाऐगी । शनिवार से प्रखंड क्षेत्र के 25467 परिवार ग्रामीण को घर घर जाकर गोली खिलाया जाएगा । मौके पर डॉ गंगा शंकर साहा, विनोद ढाका, मंजर आलम, संजय मुर्मू, प्रभात दास, पंचायत समिति सदस्य दिपक साहा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे









