बजरंग पंडित पाकुड़।
सरना धर्म कोड की मान्यता देने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पाकुड़: पारसनाथ पहाड़ को आदिवासी को सौंपने, सरना धर्म कोड की मान्यता देने, झारखंड में संथाली को प्रथम राज्य भाषा की मान्यता देने समेत कुल पांच मुद्दे को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा पूर्व से घोषित किए गए रेल रोको चक्का जाम के तहत पाकुड़ रेलवे स्टेशन में अभियान के जिला अध्यक्ष सनातन हेंब्रम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और साथ ही अपने मांग के आलोक में जमकर नारेबाजी की. रेलवे ट्रैक जाम होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ के इंस्पेक्टर कुलदीप यादव सदल बल मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया इसी बीच स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, ज्योतिर्मयी साहा भी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी रेल रोको आंदोलन जारी रखने की बात कही इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार भी सदल बल पहुंचे और मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों से वार्ता किया वहीं थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों के समझाने के बाद आंदोलनकारियों ने स्टेशन परिसर पर बैठकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे है ।
बाइट- आंदोलनरत कार्यकर्ता
बाइट- कुलदीप यादव,आरपीएफ इंस्पेक्टर





