राजकुमार भगत
पाकुड़ । प्रखंड अंतर्गत चापाडांगा गांव मे झारखंड प्रदेश तुरी समाज की एक आवश्यक बैठक प्रखंड कमिटी गठन हेतु की गई ।बैठक मे मुख्य अतिथि पाकुड़ जिला प्रभारी नंदलाल तुरी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश तुरी समाज के प्रखंड अध्यक्ष डब्लू तुरी को चयन किया गया। कार्यसमिति सदस्य के रूप में जितेन तुरी, डॉक्टर तुरी,गोपालतुरी,गोरा चांद तुरी,अरुण तुरी,हारू तुरी,सुनील तुरी,किरण तुरी,किशन तुरी, शांतितुरी,सोनाली तुरिन,सुनीता कुमारी,मिनी, रिंकू तुरिन को बनाया गया। जिला प्रभारी ने बताया कि बाकी पदों का चयन एक सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा। जिला प्रभारी नंदलाल तुरी ने कहा कि तुरी समाज पाकुड़ जिले में आर्थिक तथा शैक्षणिक दिशा में अति पिछड़ा है। समाज के सभी परिवार अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान अवश्य करें एवं कुरीतियों से दूर रहे।तभी हमारा समाज आगे की ओर बढ़ पाएगी। बैठक में राज किरण तुरी,बबलू तुरी,प्रीतम तुरी सहीत तुरी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








