संवाददाता विजय कुमार
साहिबगंज/मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया-उपरबंधा मुख्य सड़क के बीच भगैया चेकपोस्ट पर शनिवार रात में पत्थर चिप्स से लदा तीन हाईवा को पकड़कर सड़क के किनारे लगवा दिया गया। सड़क के किनारे लगा वाहनों से संबंधित जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि तीनों वाहन पूर्व से संबंधित विभाग के द्वारा काली सूची में दर्ज कर रखा गया है। उसके बावजूद पत्थर चिप्स लोडिंग कर परिचालन हो रहा था। वाहन का कागजात जांच करते हुए सीओ के निर्देश पर पकड़ा गया है। हालांकि ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट से मोबाइल फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।





