Search

May 19, 2026 2:13 am

महेशपुर में प्रखंडस्तरीय मनरेगा योजना की सामाजिक अंकेक्षण की हुई जनसुनवाई

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 -21 की योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जन सुनवाई के दौरान पीएम आवास, पशु शेड, कूप निर्माण , वृक्षारोपण आदि की समीक्षा की गई साथ ही
पंचायत स्तर की सुनवाई का अनुपालन देखा गया । इस दौरान अंकेक्षण दल के शंकर दास,अनंत कुमार, ने पंचायत वार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित ज्यूरी के समक्ष अनियमितता को रखा। पंचायत की योजनाओं में मिली अनियमितता पर ज्यूरी द्वारा त्वरित सुनवाई कर सुधार के निर्देश व भरपाई का आदेश दिया गया। अंकेक्षण के दौरान विशेष कर मजदूरी भुगतान की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। जन सुनवाई के दौरान ज्यूरी की भूमिका में प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू, जिप सदस्य समसुन मुर्मू, बद्दी कोड़ा एवं एसएचजी समूह के चंद्रिका शामिल थे। इस मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी, जेई सुजीत कुमार ,मुकेश मार्सेलियस मुर्मू,रंजित मंडल,सूरज कुमार , पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक जनसेवक स्थानीय लोग उपस्थित थे।

img 20230213 wa00293197685584965585488
img 20230213 wa00281987425406698441391
img 20230213 wa00265408928601328588663
img 20230213 wa00274845034969080861761
img 20230213 wa00255309587042957158394

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!