Search

May 19, 2026 1:24 am

बच्चों को दे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लापरवाह शिक्षक पर करे करवाई : उपायुक्त

राजकुमार भगत

डीईओ – डीएसई को मिला जरूरी दिशा निर्देश

पाकुड। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपायुक्त वरूण रंजन ने , ई- विद्या वाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, छात्रवृत्ति, पोशाक, एमडीएम, पाठ्य पुस्तक आदि की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने 3 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की गणना के बारे में कहा कि विद्यालय से बाहर (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों की गणना भी पूर्णतः त्रुटिपूर्ण है। इससे प्रतीत होता है कि प्रखंड स्तर पर इसकी समीक्षा नहीं होती है। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन शिक्षकों द्वारा बाल गणना का कार्य सही ढंग से नहीं किया गया है। उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करे। विद्यालय के शिक्षक बगैर आवेदन दिए हुए विद्यालय में अनुपस्थित होते हैं तो कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

ई- विद्यावाहिनी पोर्टल पर ही अटेंडेंस जरुरी

उपायुक्त ने ई- विद्या वाहिनी पर छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने शिक्षा पदाधिकारियों से कहा कि जिले का विकास तभी हो सकता है जब शिक्षा का दर बढ़ेगा।,
बच्चों को शिक्षा के प्रति जागृत करें।
इसके अलावा उपायुक्त ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सभी सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में 15 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 12 हजार असाक्षरों को साक्षरता अभियान के अंतर्गत चिन्हित किया गया है जिसे भी०टी० के माध्यम से साक्षर करने का निर्णय लिया गया । बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज, एरिया ऑफिसर सुश्री जुही रानी, एडीपीओ श्री जयेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंडों के बीईईओ समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230213 wa00375216929759929488130
img 20230213 wa00382478267597535206127

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!