तोफिक राज
पाकुड़। पाकुड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इशाकपुर में शिक्षक मिथिलेश चंद्र त्रिवेदी को सेवानिवृत्ति के बाद विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ पांडे, संयुक्त सचिव ललित कुमार मंडल, अंचल अध्यक्ष मनोज प्रसाद वर्मा, इसाकपुर पंचायत के मुखिया मिनती देवी, मौजूद थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमीम अख्तर की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षक ने उसके व्यक्तिगत पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने एक कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि का शिक्षक बताया। सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार तथा बच्चों की ओर से भेंट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ पंडित ने बताए कि सेवानिवृत्त सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मियों का साथ लागू होता है। यू. एम.एस. के प्रधानाचार्य समिम अख्तर, ने बताए कि विद्यालय में मिथिलेश चंद्र त्रिवेदी की कमी खलेगी। मौके पर इशाकपुर पंचायत के प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाचार्य कोणार्क बनर्जी, चंद्रॉपारा विद्यालय के शिक्षक सभी सदस्य, अब्दुल खाबीर, तहाजुद्दिन, सदीउर रहमान,स्कूल अध्यक्ष मुर्शीद शेख पंचायत के उप मुखिया वार्ड सदस्य उपस्थिति थे।











