Search

May 18, 2026 11:38 pm

खाद्यान्न व्यापारी करेंगे अनिश्चितकालीन व्यापर बंद, चलाया जागरूकता अभियान

पाकुड़। झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन( संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2022 के विरोध में फोडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज संबद्ध संस्थाएं द्वारा वुधवार से खाद्यान्न व्यापार अनिश्चितकालीन बंद करने को लेकर जिले के हीरणपुर, महेशपुर पाकुड़िया आदि व्यापारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। फोडरेशन ऑफ झारखंड के सदस्यों द्वारा कृषि मंत्री हाय हाय एवं झारखंड सरकार हाय हाय के नारे लगाए गए। कहां है कि झारखंड राज्य कृषि उपज पशुधन विपणन शुल्क प्रभावी किए जाने से राज्य के में इंस्पेक्टर राज और भैया दोहन बढ़ जाएगा इस कानून के लागू होने से कच्चा माल पर 1% एवं अनाज पर 2% कर लेंगे। इससे आम जनता पुनः महंगाई का मार झेलना पड़ेगा।फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सभी खाद्य फल अनाज मांस मछली सब्जी आदि बेचने वाले थोक एवं खुदरा व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे बुधवार से अपनी दुकानें अनिश्चितकालीन बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली भी इस टैक्स के दायरे में होगी। बंद को सफल बनाने हेतु जिले भर में बैठक की गई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यापारियों ने इस कानून को काला कानून बताया और झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारा लगाए। महेशपुर में त्रिलोक अग्रवाल बसंत भगत दिलीप भगत राजेश अग्रवाल मुकेश अग्रवाल हिरणपुर से जय किशन भगत संजीव कुमार खत्री बृजमोहन शाह राम कुमार भगत द्वारा सामूहिक रूप से बंद को समर्थन देते हुए व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!