Search

May 18, 2026 10:11 pm

थाना प्रभारी ने छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा जागरूकता का पाठ


झारखंड की हकीकत
*संवाददाता,जयराम मंडल*

उधवा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में बुधवार को राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्रों को जागरूक किया। कहा कि बिना हेलमेट पहनकर तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मोटरसाइकिल नहीं चलाएं। कहा कि तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने घरों में जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा सड़क सुरक्षा नियम का अनुपालन करें। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना हेलमेट तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के दौरान पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक मो. इकबाल,प्रभारी प्रधानाध्यापक अमीत मंडल,नुसरत जहां,नाईम अख्तर सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

img 20230215 wa00272314948574904789027
img 20230215 wa00263365339623026840388

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!