Search

May 18, 2026 9:23 pm

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकालकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी


झारखंड की हकीकत

*संवाददाता,जयराम मंडल*

उधवा। उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पुलवामा हमले में शहीद जवानों के याद में मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर कर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने कायरता पूर्ण हमले कर भारत के 40 जवानों को मौत का घाट उतारा गया था। इसी की याद में में चौथी बरसी पर प्रखंड क्षेत्र के कठहलबाडी़ गांव से मनिहारीटोला गांव तक युवाओं ने हाथ में कैंडल जलाकर मार्च निकाला। वहीं राधानगर पंचायत के मुखिया पिंकी उरांव के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कैंडल जलाकर देश क लिए आहुति देने वाले शहीद वीर जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने एक स्वर में शहीद जवानों से प्रेरणा लेकर देश की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प को दोहराया। इस दौरान वासुदेव मंडल ने कहा कि देश के हर नागरिकों से सेना के जवानों को राजनीतिक एवं नैतिक समर्थन हमेशा देने की अपील किया। साथ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश के लोग एकजूट होकर इसका मुकाबला करें। मौके पर देवाशीष मंडल, रविंद्र मंडल, ध्रुव मंडल, सुमन कुमार मंडल,शशि कुमार, संजय मंडल, दिनकर मंडल,असीम मंडल, मुखिया प्रतिनिधि गौतम घोष, उज्जवल घोष,अचिंतो मंडल, गोविन्द मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

img 20230215 wa00284440224163013857100

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!