Search

May 18, 2026 9:29 pm

पीएम आवास के लाभुकों को बीडीओ ने दिया सात दिनों का अल्टीमेटम



संवाददाता

बरहरवा (साहिबगंज) बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड के द्वारा बुधवार को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के सतगाछी पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए लंबित पीएम आवास के लाभुकों को अंतिम चेतावनी के रूप में सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है, इस दौरान उन्होंने बताया कि लंबित प्रधानमंत्री आवास के लाभुक सात दिनों के अंदर अंदर अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर ले, अन्यथा विभागीय कार्रवाई किए जाएंगे| बता दें कि लगातार चलाए गए अभियान के तहत दर्जनों पीएम आवास लाभुकों को इकरारनामा पर छोड़ा गया है, जो लगातार आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं| मौके पर मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड कोऑर्डिनेटर मार्शल किस्कू, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित अन्य मौजूद थे|

img 20230215 wa00295363959610489942063

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!