Search

May 18, 2026 9:25 pm

ग्राम सड़क योजना में संवेदक की मनमानी चरम पर15 वां वित्त आयोग द्वारा योजना होने के बावजूद पुनःनई योजना संचालित






-मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में घटिया गुणवत्ता के तर्ज पर कार्य जारी,

संवाददाता

बरहरवा:-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालू पंचायत के सिरासिन में ग्राम सड़क योजना के तहत NH80 से सडतल्ला एवं NH80 से जैदुर शेख साथ ही शौहर के घर से काफिल के घर तक सड़क निर्माण कार्य संचालित है जिसमें कार्यस्थल पर किसी प्रकार का योजना सम्बधी शिलापट्ट या बोर्ड नहीं है ,करोड़ो की लागत से निर्माण हो रहे इस सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा नियमों एवं प्रोटोकॉल की अनदेखी खुलेआम की जा रही है निर्माण कार्य में पूर्व से पीसीसी सड़क जो क्षतिग्रस्त अवस्था में थी उसपर बिना किसी मैटीरियल या फिनिसिंग के सीधे मात्रा से कम और गुणवत्ताहीन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है,ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क निर्माण में अत्यधिक घटिया किस्म के बालू एवं जीएसबी मैटीरियल के जगह कचड़ा की भांति सामग्रियों का उपयोग संवेदक द्वारा घोटाले के नियत से किया जा रहा है।सामवेदक कुछ स्थानीय विचौलियों एवं राजनैतिक महत्वाकांक्षा के बल पर भयमुक्त एवं चरम सीमा पर भ्रष्टाचारी नीतियां अपना रहा है।


क्या कहते है कालू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नासीरुद्दीन शेख उर्फ नसीर ने इस सम्बंध में सहायक अभियन्ता द्वारा कनीय अभियन्ता को सम्पर्क कर जानकारी दी एवं योजनसम्बन्धी एस्टीमेट के अनुसार कार्य करवाने की अपील की हालाँकि दोनों अभियंताओं कक मौजूदगी में घटिया स्तर का सड़क निर्माण की जारी है,साहेबगंज उपायुक्त को पत्रांक-03/23 द्वारा दिनांक 01/02/2023 को लिखित शिकायत की गई है परन्तु अभी तक जाँच या कार्यवाही नहीं हो पाई है जो निराशाजनक है।उन्होंने बताया कि पूर्व से 15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत योजना संख्या:15/2021 प्राक्कलित राशि 2 लाख 15 हजार चार सौ आठ रुपये के लागत से सड़क निर्माण किया गया था एक वर्ष भी नहीं बिते उसके बावजूद प्रावधानों के विपरीत किस आधार पर योजना अनुसांगिक की गई है।निर्माणधीन सड़क सम्बन्धी योजना में संवेदक,अभियंताओं के खिलाफ उच्च स्तरीय जाँच कर कार्यवाही कीये जाने की मांग की अपील की गई है।

img 20230215 wa00353935181854223237709

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!