Search

May 18, 2026 8:22 pm

बाबा तिलका मांझी क्लब के द्वारा फुटबॉल सह अन्य खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

पतरस पहाड़िया

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गांडो पहाड़ी में बाबा तिलका मांझी क्लब के द्वारा बुधवार को फुटबॉल सह अन्य खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विजयी खिलाड़ियो को विधायक दिनेश मरांडी ने पुरस्कृत किया। इस खेल के बैलून फोड़ महिलाओ की प्रतियोगिता में शिला कुमारी प्रथम व सोनोति सोरेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही मुर्गी पकड़ में निर्मला सोरेन विजयी बने। जोगो हिडाम में डोली मरांडी जीती। वही बालिकाओं की 400 मीटर में सोनाली मुर्मू प्रथम व रीना मरांडी द्वितीय हुई। इसके अलावे पुरुषों की दौड़ में मोंगला हेम्ब्रम प्रथम व मांझी मरांडी द्वितीय, खजारी जम में जोहन टुडू प्रथम , माताल मुर्मू द्वितीय , 800 मीटर दौड़ में इस्माइल हेम्ब्रम प्रथम ,मार्शल हेम्ब्रम द्वितीय ,100 मीटर दौड़ में बाबू मुर्मू प्रथम , ज्योतिन हांसदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावे अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुई। उधर फुटबॉल के फाइनल में पहुंचे आसनजोला टीम व एफसी क्लब गांदोपहाडी टीम के खिलाड़ियो से विधायक ने परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया। इस खेल में दोनो टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। इस खेल में आसनजोला टीम एक गोल से विजयी बने, विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल को निष्ठा व ईमानदारी के साथ खेलना जरूरी है। आदिवासी समाज मे खेल को लेकर काफी जुनून है। इस खेल के माध्यम से कई खिलाड़ियो ने राज्य व देश का नाम रौशन किया है। झारखण्ड के हेमन्त सोरेन की सरकार खेल की विकास को लेकर कटिबद्ध है। जो खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव सहयोग कर रही है। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू , मुखिया मीनू हांसदा , विधायक प्रतिनिधि पप्पू अंसारी, छोटू मोमिन , मुमताज अंसारी , हरिप अंसारी , धोना मुर्मू , मुंशी मुर्मू , साहेब मरांडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!