पतरास पहाड़िया
पाकुड़/लिट्टीपाड़ा थाना ने महज 24घंटे के अंदर पुलिस ने बामडी पहाड़ीन के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारा मृतिका के पति रामा पहाड़िया ही निकला। जो सोची समझी साजिश के तहत उसकी निर्मम तरीके से पत्थर से कूच कर हत्या कर लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकुंदर के कुचू डांगा के सुनसान जंगल में फेक दिया था। जानकारी के अनुसार कुमार भांजा निवासी रामा पहाड़िया ने आदिम जनजाति समुदाय के रीति रिवाज से तीन साल बामडी पहाड़ीन से शादी किया था, जो कि दोनों से एक साल की बेटी है। रामा पहाड़िया बेरोजगार था, जिसके कारण दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। एक साल पहले ही गुस्से में आकर बामडी ने पति रामा पहाड़िया को छोड़ कर रोजगार की तलाश में दिल्ली भाग गई थी। मृतिका एक महीना पहले ही अपना मायके छोटा सुरज बेड़ा आई थी,जिसके बाद मृतिका ने पति रामा पहाड़िया को अपने पास बुलाई। बताया जा रहा जब पति रामा पहाड़िया अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा तो देखा पत्नी गैर मर्द के बात कर रही है। पति रामा पहाड़िया को उसकी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ और घर ले जाने के बहाने उन्हें रास्ते में ही पत्थर से कूच कर निर्मम तारीके से हत्या कर जंगल में फेक कर फरार हो गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतिका की पति रामा ने ही हत्या की है।उन्होंने बयान में जुर्म कबूल किया है। उनके निशान दही से टॉर्च,चप्पल, खून से लतपत साड़ी एवं पत्थर को भी बरामद किया है।उन्हें कुमारभांजा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।





