Search

May 18, 2026 5:00 pm

लोक अदालत का आयोजन किया गया

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज रविवार को मंडल कारा में लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू की उपस्थिति में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ने प्ली बारगेनिंग समेत कई अहम कानूनी सबंधित जानकारी से कैदियों को अवगत कराया। कोई सुलहनीय वाद नहीं रहने के कारण वाद का निष्पादन नही किया गया। मौके पर जेलर ललन भारती मौजूद रहे।

img 20230219 wa00164303596101347683268
img 20230219 wa00156313870805198560768
img 20230219 wa00148055149674046819387

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!