Search

May 18, 2026 5:00 pm

कैराछत्तर भवरी कोचा में भाजपा ने पुरखा बाबा सम्मान समारोह किया

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के कैराछत्तर भोरीकोचा प्रागण में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता रतन साह के अध्यक्षता में पुरखा बाबा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री शिलारानी हेम्ब्रम, जिला मंत्री नरेन साहा सुरेन्द्र भगत शामिल हुए । कार्यक्रम में एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मरांडी ने आदिवासी पुरखा बाबाओं को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी के धरोहर और संरक्षक माने जाने वाले पुरखा बाबा आदिवासी संस्कृति बचाकर रखने में अहम भुमिका निभा रहे हैं। प्रकृति की पूजा कर सनातन राति रिवाज से भगवान शिव की पुजा करते हैं उन्होंने सभी पुरखा बाबा को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी । इस दौरान मानिक राय गौतम मंडल ओमप्रकाश पाल, राजेन्द्र रविदास, रूबीलाल हांसदा बिजय भंडारी समेत दर्जनो पुरखा बाबा उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!