राजकुमार भगत
रविवार को रथ मेला मैदान मैन रोड स्थित सूर्या मेडिकल हाल काम्प्लेक्स में सोलह माइल कलियाचक के हड्डी एवं दर्द रोग विशेषज्ञ मशहूर कविराज लियाकत अली ( लेबू दा ) के क्लिनिक का उद्घाटन पाकुड़ के उप विकास अयुक्त शाहिद अख्तर द्वारा किया गया। क्लिनिक के प्रोपराइटर पिनाकी पांडे द्वारा बताया गया कि मशहूर कविराज जी का पाकुड़ शहर में क्लिनिक खुलना यहां के मरीजों के लिए सौभाग्य की बात है जिससे कम ख़र्च एवं कम समय में मरीजों का इलाज सम्भव हो पायेगा। कविराज जी प्रतिदिन संध्या 05:00 बजे से रात्री 09:00 बजे तक मरीज़ों का ईलाज करेंगे।इस उद्घाटन समारोह में मानिक चंद्र देव, प्रतिमा पांडे, अंबिका राय चौधरी, चंद्रजीत पांडे, राजेश पंडित, अनिल गोयल, प्रशांत कुमार सिंह, संतोष नाग, देव मुखर्जीआदि सक्रिय दिखे।





