राजकुमार भगत
पाकुड़। पर्यावरण के प्रति जन जागरण एवं जागृति करने के उद्देश्य लेकर 137 दिन में 9700 किलो मीटर की दूरी तय कर तमिलनाड़,केरल,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,ओडिशा,वेस्ट बंगाल होते हुए पाकुड़ (झारखंड) पहुंचे रोबिन सिंह का पाकुड़ कुमार कालिदास मेमोरियल महाविद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जान जागरूकता के लिए उत्तर प्रदेश के इटवा अंतर्गत छोटे से गांव का युवा किसान पर्यावरणविद रोबिन सिंह अपनी साइकिल से पूरा देश नापने निकले हैं। इस संबंध में रोबिन सिंह ने बताया कि साइकिल से भ्रमण करने से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने में आसानी होती है। सबसे बड़ी भारत देश के हर कोने में पहुंचकर पर्यावरण को बचाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हम सभी इंसानों को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक फलदाई पौधे लगाना चाहिए। पेड़ है तो पर्यावरण है और पर्यावरण है तो हम हैं। विदित हो कि इटवा निवासी रोबिन सिंह बीते 6 अक्टूबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की। सोमवार को कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज में उनका आगमन हुआ। कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य डा० शिवप्रसाद लोहरा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया एवं साथी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार रखें । उनके यात्रा का आज 138 वा दिन था ।उन्होंने अभी तक 9700 किलोमीटर की यात्रा की है उनकी पूरी यात्रा 700 दिन 60000 किलोमीटर की जाएगी । कॉलेज परिसर में उनके उत्साहवर्धन के लिए कॉलेज प्रशासन एवं महाविद्यालय के छात्र दुलाल चंद्र दास ,राकी रविदास, मनोज रजवार , सूचित सेन ,सागर वर्मा,सुमित पांडे , सत्यम भगत सभी छात्र- छात्राएं मौजूद थे।







