Search

May 18, 2026 2:09 pm

टिकलूडीह गांव से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है

पोक्सो एक्ट के तहत लिट्टीपाड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा- सोमवार थाना क्षेत्र के टिकलूडीह गाँव से एक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है ।जानकारी के अनुसार टिकलुडिह गाँव के एक नाबालिक के द्वारा लिखित आवेदन देकर एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।

नाबालिक ने आवेदन में उल्लेख है कि शनिवार को वे घर पर अकेली थी ।उनकी मम्मी पापा रिंची हाॅस्पिटल गये हुए थे ।उसी दौरान एक युवक झेनागड़िया निवासी छेदया अंसारी मेरे घर में घुसकर मेरा हाथ पकड़ने लगा, छेड़खानी करने लगा।और कहने लगा की रूम में चलो तुमसे कुछ बात करना है ।जब में नहीं मानी तो जबरदस्ती मुंह पर कपड़ा दबाकर रूम ले जाकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया ।और वहीं पर में बेहोश हो गई ।उसी दौरान लड़का घर से मौका पाकर भाग गया,तभी लगभग पच्चीस मिनट के बाद मुझे होश आया तो रोते हुए में अपनी गांव की ही नानी घर जाकर नानी को सारी बात बताई।जब मेरे माता पिता बाद में घर आए तो उनको भी ये सारी बात की जानकारी दी गई।और आज में माता पिता के साथ थाना आकर मामला दर्ज करायी है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक नाबालिक लड़की द्वारा बलात्कार करने की लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें पोक्सो एक्ट के तहत धारा आई.पी.सी 376 व 04/6 पोक्सो एक्ट 2012 के रूप में मामला दर्ज किया गया है।जिसकी केस संख्या 08/2023 दिनांक 20/02/2023 को मामले दर्ज की गई है।और इस मामले में आवेदन के आधार पर जांच व छापेमारी कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!