हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड सभागार पाकुडिया में बीपीआरओ त्रिदीप शील की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर बीपीआरओ ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । वहीं उन्होंने पंचायत में चल रहे अपूर्ण कार्यों को लेकर पंचायत सचिवों को जल्द कार्य पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया । बीपीआरओ श्री शील ने लेबर डिमांड एवं मानव दिवस सृजन में अपेक्षित बढोत्तरी करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने एवं लेबर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया । साथ ही अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , कनिय अभियंता लालू रविदास , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव , मुखिया सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे।





