Search

May 18, 2026 2:11 pm

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से देश भ्रमण को निकले रोबिन का विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सतनाम सिंह

ग्रीन इंडिया मूवमेंट संदेश के साथ भारत भ्रमण पर निकले इटावा उत्तर प्रदेश के रॉबिन सिंह के पाकुड़ पहुंचने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भरपूर स्वागत किया। साहसिक यात्री रोबिन सिंह ने कहा कि भारत भ्रमण यात्रा की प्रेरणा उन्हें भारत में दूषित हो रहे पर्यावरण की चिंता से हुई है। उन्होंने अपनी यात्रा दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से विगत 6 अक्टूबर 2022 से शुरू की अब तक 137 दिनों की यात्रा में 133 जिला को पार कर लिया है इस दौरान उन्होंने 9700 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं । अपनी यात्रा के दौरान वे पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देते हैं । उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के संपूर्ण जीवन में भ्रमण करते हुए 60000 किलोमीटर की यात्रा साइकिल के माध्यम से करते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में समाप्त होगी साथ ही उन्होंने कहा कि 60000 किलोमीटर की यात्रा करने में करीब 2 वर्ष का समय लगेगा। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने रोबिन जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा की जीवन यापन करने के लिए धरती मां से हमें 24 घंटा सब कुछ प्राप्त होता है लेकिन हम धरती के प्रति कितने सजग है इस पर विचार करने की आवश्यकता है यदि जल जंगल जमीन नहीं बचेंगे तो मानव सभ्यता का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। वहीं विभाग संयोजक अमित साहा ने कहा कि देश में में पर्यावरण दूषित हो रहा है इसे कम करने की आवश्यकता है। पर्यावरण की रक्षा हम सबको मिलकर करना है तभी देश का पर्यावरण स्वच्छ रहेगा । अभाविप कार्यकर्ताओं ने रोबिन सिंह को शुभकामनाओं के साथ आगे सफल यात्रा के लिए रवाना किया। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यम भगत जी , सोशल मीडिया प्रमुख सोनू साहा जी, सुमित सेन , रॉकी रविदास गोविंद यादव एवं पवन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

img 20230222 wa00176718881477246461293
img 20230222 wa0018290484138311783142

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!