लिट्टीपाड़ा ,पाकुड़।थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन हुए नाबालिक से दुष्कर्म मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 08/23 के आरोपी छेदया अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है!पुलिस मामले की जांच कर रही है!बता दे कि टिकलूडीह गांव के एक नाबालिक ने थाना में आवेदन देकर बीते 18 फरवरी को घर में घुस कर एक झेनागड़िया गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का मामला थाना में दर्ज कराया था।इस मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को 24 के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
Also Read: सिंदूर खेला और गाजे-बाजे के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी माँ को विदाई।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने 24 घंटे के भीतर त्वारित कारवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा।





