पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला में जुटी।
साहिबगंज:- जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में शातिर चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर तीसरे घर में भी चोरी करने घुसे लेकिन मकान पूरी तरह खाली निकलने से उन्हें सफलता नहीं मिली। वारदात की सूचना पर सदर इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी व जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने दलबल के साथ मामले की छानबीन की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें पुलिस को पता चला कि तीन चोर सबसे पहले साहिबगंज महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सीताराम सिंह के घर का दरवाजा का लॉक तोड़ कर घुसे। कमरे में रखे अलमारी से कई समान उड़ा लिया। घर में रह रहे पूर्व प्राचार्य डॉ सीताराम सिंह का भांजा व मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह के कमरे से टीवी उड़ा लिया। कई समान भी चोरी कर ली। फिर चोर छत से होकर बगल के रेलवे से रिटायर डॉक्टर शकुंतला सहाय के घर में घुसे। फिर ऊपर की मंज़िल के तीन कमरों में चोरी की। अंत में चोर पूर्व प्राचार्य प्रो सिकंदर यादव के मकान में घुसे। जहां एक कमरे में उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। इधर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





