बहन की बेटी के शादी मे पहुंचने से पहले बहन की हुई मौत
जहां बजनी थी शहनाई निकला जनाजा
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जिकरहाटी पश्चिमी केकेडीएम हाई स्कूल के समीप धुल्ला से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा जिससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई । सूत्रों की माने मृतक महिला की पहचान हेना बीबी की रूप में हुई है, उम्र करीब 24 साल है जो कि लखनपुर से चल कर अपने बहन की बेटी की शादी में सम्मिलित होने जिकरहाटि गांव आई थी । ग्रामीणों द्वारा कहा गया हेना बीवी बहन बेटा के साथ लखनपुर से मोटरसाइकिल में सवार होकर आई और जिकरहट्टी बहन के घर पहुंचने से पहले मोटरसाइकिल का तेल खत्म हो जाने के कारण बहन बेटा द्वारा उसे उतार दिया और बोतलबंद तेल लाने चला गया । वही अनियंत्रित ओवरलोड धुला से लदा ट्रैक्टर अपना नियंत्रण खो कर महिला को ठोकर मारी जिससे महिला के पास उसकी 1 साल की बच्ची उसकी गोद में थी वह छिटक गई महिला की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई और बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई । घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया । ग्रामीणों द्वारा मुफस्सिल थाने को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस एसआई विवेक दुबे एसआई संतोष यादव एसआई अनुरंजन कुजूर दल बल के साथ पहुंचे । ग्रामीण द्वारा सड़क जाम को काफी मशक्कत के बाद हटाया गया और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया उधर मृतिका के घर लखनपुर खबर मिलते ही उसके परिजन जिकरहट्टी पहुंचे और रोना-धोना शुरू कर दिया । ग्रामीण सड़क जाम कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंगाल के तर्ज पर नो एंट्री लगाने की प्रशासन से मांग कर रहे थे । वही मुआवजे की भी मांग करते देखे गए ।








