Search

March 19, 2026 12:06 am

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा के नियम को लेकर बच्चों एवं ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक दी जानकारी

सतनाम सिंह

पाकुड़िया जिले के एसपी के निर्देश पर पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय के द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा के नियम कानून को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने मध्य विद्यालय सोरला के बालक-बालिकाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है। हमारा दायित्व है कि हम स्वयं के साथ- साथ अपने परिजनों की भी रक्षा करें। उन्होंने विशेषकर कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर कानूनन सजा के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। कहा हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं में कोरोना से भी अधिक व्यक्तियों की मौत हुई है।बिना लाइसेंस, हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी ड्राइविंग करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया अब प्रतिदिन पुलिस चौक-चौराहों में गाड़ी के कागजातों के साथ- साथ लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी नजर रखेगी।
साथी सोरला गांव के ग्रामीणों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सोरला गांव के ग्रामीणों से किसी भी घटना दुर्घटना में पुलिस का सहयोग करने के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए आवश्यक बैठक कर विशेष जानकारी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने दिया मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर