Search

May 18, 2026 9:48 am

विकास कैसे हो राजमहल सांसद को गोड्डा सांसद से सीख लेने की जरूरत है:आजसू जिला अध्यक्ष

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़-गोड्डा नए रेल लाइन को शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने दी मंज़ूरी, मैं रेलवे बोर्ड एवं गोड्डा सांसद के इस प्रयास के लिए धन्यवाद देता हूं। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि दुर्भाग्य है हमारे क्षेत्र का जनप्रतिनिधि जो आजतक ट्रेन देने की दूर की बात ट्रेन का ठहराव तक नहीं करा सका। राजमहल सांसद विजय हांसदा जी को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जी से सीख लेने की जरूरत है। उनको ट्रेनिंग की आवश्यकता है। आजसू जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी ने सोचा भी नही होगा कि गोड्डा में ट्रेन चलेगा लेकिन दिल्ली, रांची, पटना का सीधी ट्रेन गोड्डा सांसद ने उपलब्ध कराया। गोड्डा सांसद श्री निशिकांत दुबे ने पूरे संथाल परगना में रेल का जाल बिछाया और चारों तरफ रेल कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जब के राजमहल सांसद श्री हांसदा का कोई भी, किसी प्रकार का कोई योगदान नहीं है। पाकुड़ जिला इससे पूरी तरह अछूता महसूस कर रहा है। पत्थर उद्योग से जुड़े लोग उदासीन एवं बेरोजगार हैं, रोजगार का ये क्षेत्र बर्बादी के अंतिम पायदान पर छटपटा रहा है।
पाकुड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण का सपना दिखाकर सांसद ने जनता को दिग्भ्रमित किया। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा राजमहल लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 के चुनाव में आदिवासी एवं मुस्लिम मतदाताओं दिल खोलकर वोट दिया और दो बार निर्वाचित हुए क्या आपने इन समिर्पित मतदाताओं के बारे में कभी सोचा की किस हाल में है।
उल्लेखनीय है कि सड़क एवं रेल यातायात से ना केवल जनता के आवागमन की सुविधा प्राप्त होती है बल्कि रोजगार के नए-नए रास्ते मार्ग प्रशस्त होते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!