Search

May 18, 2026 8:01 am

गुड़ा पहाड़ में तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन

प्रशांत मंडल लिट्टीपाड़ा पाकुड़

जावरा पहाड़िया उर्फ तिलकामांझी के शहादत दिवस के उपलक्ष पर शनिवार को प्रखंड के गुड़ापहाड़ फुटबाल मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता एवं मेला का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया के द्वारा फुटबाल उछाल कर किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष के द्वारा शुरुआती दोनों पक्षों के टीमों परिचय प्राप्त करते हुए, दोनों पक्षों को फुटबॉल देकर खिलाड़ियों का मनोबल एवं उत्साह बढ़ाया साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शुरुआती खेल स्पोर्टिंग क्लब तीसरो वर्सेस दामिनी स्पोर्टिंग क्लब पटवारा के टीमों द्वारा खेला गया ।जिसमें दामिनी स्पोर्टिंग क्लब पटवारा एक गोल से विजय हुए। वही प्रतियोगिता का अंतिम दिन विजेता एवं उपविजेता टीमो को गोड्डा के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया विवेक मालतो, उप मुखिया महेश पहाड़िया, कार्तिक टुडे, सुलेमान वास्की, अविनाश मालतो, जेठू पहाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20230225 wa01406992442979173506923

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!