सतनाम सिंह
पाकुड़ उपायुक्त के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ संतोष कुमार गर्ग एवं थाना प्रभारी नगर,पाकुड़ के सामूहिक प्रयास से शाम शनिवार को नगर थाना क्षेत्र मे दो पहिया वाहनों का वाहन जांच अभियान किया गया जिसमें ऐसी दो पहिया की जांच की गई जो बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस,बिना पोलूशन, अंडर एज ड्राइविंग,ओवर स्पीडिंग चालकों के बीच मोटर वाहन अधिनियम के दंड की राशि के बारे में बताई गई एवं पाकुड़ जिला में हो रहे सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना में होने वाली मृत्यु के बारे में भी बताई गई साथ ही ई-पोस मशीन के द्वारा कुल रुपए -18000/- जुर्माना राशि वसूल की गई । जिला प्रशासन के द्वारा पाकुड़ क्षेत्र के सभी वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि यह अभियान सभी थाना क्षेत्रों में समय एवं दिन बदल कर प्रतिदिन चलेगा । इसलिए आप लोग अपना वहान से संबंधित सभी कागजात दुरुस्त कर ले और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर से जरूर करें नहीं करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सुसंगत धाराओं के अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी l





