Search

May 18, 2026 7:13 am

‘अहीर रेजिमेंट हक हमारा’की मांग लेकर श्री कृष्ण समाज ने जगह-जगह लगवा रहे हैं बोर्ड

दुमका: शहर के भागलपुर मुख्य मार्ग में बैसा चौक में ‘श्री कृष्ण समाज’ ने शनिवार को ‘अहीर रेजिमेंट हक हमारा’ का बोर्ड लगाया । अदिति यादव ने सभी जगह घूम–घूम कर बोर्ड लगवा रहे हैं अदिति ने कहा हमलोग किसी से कम नहीं फिर भी हम लोगों का सम्मान और हक नहीं दिया जा रहा हैं दादा श्री कृष्ण के वंशज यदुवंशी देशभर में विगत कई वर्षों से ही अहीर रेजिमेंट का गठन का मांग करते रहे आ रहे हैं हमारे समाज के युवा का देश के प्रति बहुत ही प्रेम है, देश के सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। देश की आजादी में तथा देश की आजादी के बाद आज तक हमारे वीर अहीर युवाओं ने देश की सुरक्षा के लिए अनगिनत जाने गवाए है चाहे वह हाजीपीर पाकिस्तान तक कब्जा करने वालों में हो या रेजंगला युद्ध। सभी जगह बढ़-चढ़कर अहीर भाईयो ने अपने देश के लिए भाग लिया है और दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए हैं समाज के रोहित यादव ने कहा अदिति भैया ने कही जगह अहीर रेजिमेंट का बोर्ड बहुत जगह लगवाया जा रहा है ताकि सरकार तक यह संदेश पहुंचे । समाज के लिए बढ़ चढ़ कर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में निखिल यदुवंशी कुंदन कुमार यादव
चंदन यादव हिमांशु यादव राजीव कुमार सौरव यादव
रूपेश यदुवंशी सचिन यादव रितेश यादव मुकेश यादव आनंद यादव रोहित यादव
गौतम यादव(दीना) राकेश यादव जीतन यादव सुधांशु यादव गौतम यादव पीयूष यादव राकेश यादव संजय कुमार दीपक यादव अनंत कुमार आदि स्वीकृत समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!