Search

March 18, 2026 10:24 pm

अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा बुलडोजर लगाकर किया गया अतिक्रमण को ध्वस्त

शिकारीपाड़ा(दुमका):लगता है बुलडोजर बाबा की हवा अब झारखंड की उपराजधानी में भी बहने लगी है। शनिवार को शिकारीपाड़ा के बरमसिया में बुलडोजर लगाकर अजीत दत्त के द्वारा किए गए सड़क की जमीन के अतिक्रमण को ध्वस्त कर खाली करवाया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल ने कहा कि पूर्व में तीन तीन बार इन्हें नोटिस की गई थी परंतु अजीत दत्त ने अधिक्रमित स्थल को खाली नहीं किया। यह जमीन खाता संख्या 56 दाग 182 सड़क की जमीन के अंतर्गत है । इसलिए आज प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण को मुक्त करवाया गया है और आगे भी प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। अतिक्रमण मुक्त कराने में अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा के साथ अंचल अमीन , अंचल निरीक्षक समेत कई अंचल कर्मी एवं पुलिस बल शामिल थे।

img 20230226 wa00131269988165828242778
img 20230226 wa00128644177308596601674

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर