Search

March 18, 2026 10:23 pm

दो अलग अलग अंग्निकांड की घटना में चार घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

संवाददाता जयराम मंडल

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग आगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में हजारों रुपए का नुक़सान हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चांदशहर पंचायत अंतर्गत दक्षिण टोला गांव में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में करीब एक लाख से अधिक रुपए की नुकसान होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार चांदशहर निवासी मोती शेख के घर पर शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही घर में मौजूद सदस्यों ने आनन-फानन में बंधे हुए तीन मवेशियों के रस्सी को काटकर सभी अपनी जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले। आगलगी की घटना में मोती शेख के दो घर जलकर राख हो गया। वही आग की कहर इतनी तेज थी कि पड़ोस के काला शेख के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वही आगलगी की घटना सुनते ही लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे,बर्तन,अनाज,पलंग,कपड़ा समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गया था। वहीं थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी पंचायत भवन के समीप शनिवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में घर सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार कटहलबाड़ी निवासी सागर मंडल के घर में शनिवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई थी। आगलगी की घटना में घर सहित घर में रखे नगदी रुपया व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।

img 20230226 wa00098599017257325816134
img 20230226 wa00088172569674395433537

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर