Search

March 18, 2026 10:24 pm

चापाकल खराब होने से ग्रामीण परेशान,लग रहीं लंबी कतार

जल स्तर तेज़ी से नीचे जा रहे है, लगभग सभी चापाकल में पाईप की कमी के कारण चापाकल तोड़ रहे है दम

तोफिक राज की रिपोर्ट पाकुड़।

पाकुड़। प्रखंड के अन्तर्गत इशकपुर पंचायत में लगभग चापाकल खराब होने के वजह से ग्रामीणों परेशान। इशकपुर ग्राम पंचायत में गिने चुने चापाकल है। इसमें भी आधा से ज्यादा खराब पड़ा है।जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। लगभग चापाकल में पाइप की कमियों के कारण बंद पड़ रहे है। इस संबंध में बुजुर्ग व्यक्ति पूछताछ में यह जानकारी मिले की, काफी समय से आसमानी बारिश नहीं होने के कारण जलस्तर तेजी से नीचे की ओर जा रहा है।इस सम्बंध में पीएचडी विभाग से संपर्क किय गया। विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट रूप से बताया कि चापाकल का कोई भी सामान खराब हो, हम ठीक करा देंगे लेकिन पाईप का व्यवस्था मुखिया करेगा। जब मुखिया से हमने संपर्क करने का प्रयास किया तो मुखिया के इर्द-गिर्द (बिचौलिया) रह रहे लोगों द्वारा कई दिनों से आश्वासन दिया जा रहा है। आखिर कार ग्रामीणों किसको सुनाइए अपने वेदना। पंचायत वासी ताके बैठे हैं मुखिया मिंती देवी एवं सचिव सिवलाल सहा की ओर।

img 20230226 wa00831994162283958384420
img 20230226 wa00844877704644214631509

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर