Search

March 18, 2026 8:48 pm

छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, छिने गए मोबाईल व टैब बरामद

एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

धीरेन साहा

महेशपुर। आरबीएल फाइनांस कंपनी के सीनियर लोन ऑफिसर से छिनतई मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। महेशपुर पुलिस ने मामले में शामिल दो अपराधी सफीकुल शेख व हफीजुल को गिरफ्तार भी किया है। वहीं छिने गए मोबाईल व टैबलेट को भी बरामद किया है। मामले की जानकारी एसडीपीओ नवनीत ए हेम्ब्रम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि मामले को लेकर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा अनुसंधान के दौरान सिराजपुर गांव निवासी सफीकुल शेख को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के क्रम में उसके निशानदेही पर सफीकुल शेख के घर से घटना में छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। सफीकुल शेख ने मामले में हफीजुल शेख तथा मकदमपुर निवासी नदीम शेख के भी संलिप्त होने के बात बतायी। जिसके आधार पर उक्त दोनों आरोपितों के घर पर बारी-बारी से छापामारी किया गया।छापामारी के दौरान हफीजुल शेख को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर घटना में छीना गया टैबलेट उसके घर से बरामद किया गया। उसके उपरांत गिरफ्तार दोनों आरोपितों के बताए अनुसार अभियुक्त नदीम शेख के घर पर छापामारी किया गया। लेकिन नदीम शेख घर से फरार पाया गया। परंतु गिरफ्तार अभियुक्तों के बताए अनुसार घटना में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 डी-6074 को नदीम शेख के घर से बरामद किया गया। एसडीपीओ नवनीत अंथोनी हेम्ब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ चालान कर दिया गया है। जबकि फरार तीसरे अप्राथमिकी अभियुक्त नदीम शेख को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

22 फरवरी को अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम…

गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी के मानिकपुर नदी के पास विगत 22 फरवरी को तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा आरबीएल फाइनेंस कंपनी के सीनियर लोन ऑफीसर दीपक कुमार साहा से सात हजार 800 रुपए एवं मोबाइल और टैब छिनतई की गयी थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मामला दर्ज किया एवं एक एसआईटी टीम का गठन किया। टीम में रद्दीपुर ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव, महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, जेएसआई आनंद पंडित, अभिषेक कुमार, एएसआई शिवानंद प्रसाद एवं प्रमोद कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर