Search

March 18, 2026 9:06 pm

राजमहल पहाड़ की सुनवाई पुनः टली अब 15 मार्च को होगी सुनवाई

अमित चौधरी ब्यूरो चीफ साहिबगंज

सुनवाई टलने से प्रशासनिक महकमा ने ली राहत की सांस

सुनवाई टलने से पत्थर कारोबारियों के चेहरे पर छाई मायूसी हुई दुर

सुनवाई टलने से अरशद ने दिल्ली छोड़ा

लगातार चार बार टल चुकी है सुनवाई

साहिबगंज।राजमहल विधान सभा व साहिबगंज नगर परिषद उपाध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी व भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले व जनहित व सरकारहित में संघर्ष करने वाले जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर द्वारा राजमहल के ऐतिहासिक पहाड़ को बचाने पहाड़ पर रहने वाले विलुप्त होती आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के संरक्षण हेतु पहाड़ पर अवस्थित कीमती दुर्लभ जड़ी-बूटी पेड़ पौधे पशु पक्षी जीव जंतु झरना प्रदूषित होती गंगा नदी डॉलफिन जीवश्म ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर के संरक्षण व जल वायु ध्वनि प्रदूषण जाम से मुक्ति हेतु व अवैध खनन क्रशर परिवहन आदि पर पुरी तरह से रोक लगाने हेतु आदर्श कुमार गोयल चेयर पर्सन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल प्रधान बेंच नई दिल्ली की पीठ में दायर याचिका संख्या ओए नंबर -23/2017 पर सोमवार को होने वाली सुनवाई कोर्ट के नहीं बैठने से टल गई.अब इस मामले की सुनवाई 15 मार्च को होगी.इस प्रकार 10 जनवरी 31 जनवरी 02 फरवरी अब 27 फरवरी को लगातार 4 बार सुनवाई टल चुकी है.सुनवाई टलने से अरशद दिल्ली से घर की ओर निकल गए.सुनवाई टलने से पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी समेत पत्थर कारोबारी व माफियाओं ने राहत की सांस ली.अरशद ने दिल्ली से दूरभाष से जानकारी देते हुए बताया की एनजीटी के द्वारा राज्य के अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने प्रगति रिपोर्ट एनजीटी में नहीं दाखिल की है और न ही प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने अपनी प्रगति रिपोर्ट एनजीटी में समर्पित की है.इधर एनजीटी के आदेश का पालन करवाने के लिए राज्य सरकार जिला पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद दिख रही है. सरकार व जिला पुलिस प्रशासन के ताबड़तोड़ कड़ी कार्रवाई से पत्थर कारोबार से जुड़े सभी लोगों में हड़कंप भय दहशत का माहौल बना हुआ है.अब सबकी नज़रे 15 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिक गई है.

img 20230227 wa00478835477976137055022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर