सतनाम सिंह
रांची झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ न्यायसदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण सह महिला राष्ट्रीय आयोग से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जेएसएलपीएस , यूएचपीसी के सहिया ,शिक्षिका ,आशा वर्कर के कई महिला उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम में टेली लो के अल्बिना मुर्मू, एलडीसीएस के ड्यूटी चीफ लिगल एड डिफेंस कांसिल मोहम्मद नुकुमुदीन शेख, मेडिटर समीर कुमार मिश्रा, नेशनल हेल्पलाइन फॉर सीनियर सिटीजन के फील्ड रिस्पांस ऑफिसर फैजुर रहमान डालसा के कर्मी पीएलवी कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू ने महिला के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया जाता है घरेलू हिंसा का मामला प्रकाश में आता है इसके लिए महिला को अपने अधिकार और हक के लिए कानूनी सहायता के साथ साथ महिला आयोग द्वारा टोल फ्री नम्बर के साथ कई सुविधा दी गई महिला आगे आए और अपने सभी महिला बहनों को जागरूक करे अधवक्ता नुकुमुदीन शेख ने बताया कि आज के इस दौर में जब महिलाएं घर से लेकर कार्यालय सब कुछ संभाल रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं पायी जाती है तो क्यों उनको पुरुष प्रधान समाज में पैरों की जुटी समझा जाता है क्यों उनके साथ भेद-भाव किया जाता है। बालिकाओं को अभी भी बोझ समझा जाता है आइये हम सब मिलकर महिलाओं के उठान उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए इस दिन पर्ण लेते हैं की हम यथा संभव प्रत्येक महिलाओं के सम्मान की रक्षा करेंगे और स्वयं भी उनका सम्मान करेंगे और उनके उन्हें आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करेंगे। यदि हर व्यक्ति यह संकल्प ले ले तो आने वाले समय में वह दिन दूर नहीं जब सही मायने में महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान प्राप्त होगा और वे देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान बढ़-चढ़ कर दे सकेंगी। समीर कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को समाज में उचित स्थान अपने घर से ही अपनी माताओं बहनो को सम्मान और स्नेह दें पुरुष प्रधान समाज की जंजीरों से महिलाओं को न जकड़ें उनका भी अपना अस्तित्व है। ऐसे कई बिंदु पर जागरूक किया गया।साथ ही साथ ही नेशनल हेल्पलाइन फॉर सीनियर सिटीजन के फील्ड रेस्पॉन्स ऑफिसर फैजुर रहमान ने नेशनल एल्डर लाइन के बारे में बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार की पहल पर बाबा कम्प्यूटर की सहयोग से टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 की शुरूआत की गई है।
फैजुर रहमान ने वरिष्ठ नागरिक के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए निशुल्क सूचना, मार्गदर्शन, भावनात्मक सहायता तथा दुर्व्यवहार के मामले में हस्तक्षेप और बचाव के सुझाव प्रदान किए जिसमें एक टोल फ्री नंबर 14567 दिया गया है। जिसमें सूचना संबंधित जैसे डॉक्टर से संबंधित अस्पताल से वृद्धाश्रम और मार्गदर्शन जैसे कानूनी भरण पोषण अधिनियम संबंधित वृद्धा पेंशन से संबंधित जानकारी सहायता के तौर पर जीवन वेग्रिता संबंध प्रबंधन और भावनात्मक सहायता और हस्तक्षेप के रूप में बुजुर्गों से दुर्व्यवहार को संबोधित करना और बेघर और परित्वाक्त बुजुर्ग को बचाव करना और अप्रत्यक्ष परिस्थितिक तंत्र का निर्माण संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।















