Search

May 18, 2026 2:26 am

श्रम विभाग व कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन

**

बजरंग पंडित

पाकुड़ झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अंतर्गत मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत वर्कशॉप अवरनेस मोबिलाइजेशन कैम्प के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम ,श्रम अधीक्षक रमेश सिंह,शाहीन परवेज,महबूब आलम,बीपीएम मोहमद फ़ैज़ ने संयुक्त रूप से द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया । जिसमें उपस्थित सभा को संबोधित करते शर्म अधीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत लोगों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे पांचवी तथा आठवीं और दसवीं पास के बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के तहत परीक्षण देकर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा। कौशल विकास योजना के अंतर्गत छात्रों को परीक्षण में खाने रहने की व्यवस्था दी जाएगी। परीक्षण समाप्त होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणित सफल परीक्षार्थियों को प्रमाणीकरण महीने के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में युवा को 1000 और युवती एवं दिव्यांग को प्रति माह 1500 रुपया डीबीडी के माध्यम से भी दिया जाएगा। ऐसे छात्र या युवा जो रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। वह कौशल विकास मिशन के तहत जुड़े उन्हें मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत एवं पंडित दीनदयाल कौशल केंद्र के माध्यम से आटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर, आटोमोटिव इलेक्ट्रीशियन स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन, स्विंग मशीन ऑपरेटर, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर ट्रेनिंग, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स किया जाएगा। इसके उपरांत उन्हें रोजगार भी मुहैया कराई जाएगी।

img 20230228 wa00754987196911121578435

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!