Search

May 18, 2026 2:18 am

पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क गोलाकार दर्पण औपचारिक रह गए

**

सतनाम सिंह

पाकुड़ चौराहे पर लगाए गए पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क गोलाकार दर्पण ज्यादातर गोल हो गए या फिर बिखर गए ।दरअसल सड़क गोलाकार दर्पण चौक चौराहे पर इसलिए लगाया जाता है कोई भी वाहन अगर सामने से आए तो लोग दर्पण में दूसरे वाहन की परछाई को देख अपनी गाड़ी धीमी कर लेते हैं जिससे दुर्घटना कम घटती है । इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा सड़क गोलाकार दर्पण चौक चौराहे पर लगवाया गया था । लेकिन आलम यह है कि इस गोलाकार दर्पण में अपनी परछाई को नहीं देखकर लोग शर्मा जाते हैं यानी कि बहुतो गोलाकार दर्पण स्टैंड तो है लेकिन दर्पण गायब हो चुकी है अब इसको कौन ठीक करेगा इसकी निगरानी कौन रखेगी संबंधित विभाग या फिर आला अधिकारी । जिला समाहरणालय के ठीक मुख्य द्वार पर सड़क गोलाकार दर्पण अभी भी लगा है लेकिन तार और कपड़े के रस से से उसे बांधे रखा है ताकि वह गोलाकार दर्पण कहीं हवा में उड़ ना जाए । जिले भर में चौक चौराहा पर विभाग की ओर से लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण से यह दर्पण खराब हो चुका है टूट चुका है या चोरी हो चुका है। अब सवाल यह है की इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं ।

img 20230228 wa00798085659349028664005

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!