Search

June 8, 2026 1:49 pm

हेमलाल मुर्मू ने पेयजल संकट उठाया, मंत्री ने त्वरित समाधान का दिया भरोसा।

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्य के पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में पानी की किल्लत और खराब पड़े चापाकलों की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया। विधायक ने खासतौर पर भीषण गर्मी को देखते हुए खराब चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने और लोगों को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खराब चापाकलों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी और जिन क्षेत्रों में पेयजल की अधिक समस्या है, वहां नए चापाकल भी लगाए जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!